Breaking News

“कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में सीटों को लेकर समझौता हुआ “

श्रीनगर । जबसे जम्मू-कशमीर में चुनाव की घोषणा की गई है तबसे अलग अलगल पार्टियॉं आपस में समझौतों को लेकर काफी चर्चा में हैं । इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट बँटवारे को लेकर सहमति बन गई है ।
नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि सीपीआईएम और पैंथर्स पार्टी के लिए एक-एक सीट गठबंधन की तरफ से छोड़ी गई है। पांच सीटों पर सहमति नहीं बन पाने के चलते यहां दोस्ताना मुक़ाबला होगा।
एन सी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र पर बातचीत के बाद आम सहमति बनी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा कि दोनों पार्टी एकता के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए आम सहमति पर पहुंचे हैं।
कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल और सलमान खुर्शीद ने स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ सोमवार को फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के आवास पर कई घंटों तक बातचीत की थी। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल और एनसी नेता फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करी।
इसमें तारिक हमीद कर्रा ने कहा, कांग्रेस पार्टी 32 सीटों पर और एनसी 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हमारे बीच पांच सीटों पर दोस्ताना मुक़ाबले के लिए सहमति बनी है। इन पांच सीटों पर दोनों पार्टियां अनुशासित तरीके से चुनाव लड़ेंगी। दो सीटें सीपीआई (एम) और पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी गई हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …