Breaking News

“मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी ने घोषित किये निबंध प्रतियोगिता के नतीजे”

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी लखनऊ के महा सचिव डॉक्टर ए, क्यू हाशमी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत काल 78 वें स्वंत्रता दिवस के अवसर पर वसुधेव कुटुम्बकम , भारत की शैक्षिक, समाजिक, आर्थिक, नैतिक उन्नति का आधार विषय पर मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी लखनऊ ने दस अगस्त को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन अकादमी में किया था । जिस मे विश्विधलय , मेडिकल कॉलेज और महा विद्यालय के यू,जी और पी, जी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।
निबंध प्रतियोगिता में इरम यूनानी मेडिकल कॉलेज की बी, यू, एम, एस फाइनल की छात्रा नूर अफशा प्रथम , इरम डिग्री कॉलेज की बी,कॉम सेकंड इयर की छात्रा रागिनी मौर्या द्वितीय , खुन खून पी, जी कालेज की बी, ए, थर्ड इयर की छात्रा सरिता साहू तृतीय , एवम तकमीलुततिब राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज की अर्शी फातिमा व इरम यूनानी मेडिकल कालेज के आज़म नूरानी को सांत्वना पुरस्कार के विजेता घोषित किए गए।
डॉक्टर हाशमी ने बताया अकादमी द्वारा इन विजेताओं को ३००० , २००० , १०००, ५००, ५०० रुपए पुरस्कार के रूप में और सभी सम्मिलित छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …