Breaking News

40परसेंट आयुष दवाओं का सेवन कर रहे है अमेरिकन- अब्बास मेहदी

लखनऊ । राजकीय तकमीलुतीब कॉलेज एंड हॉस्पिटल की एथिक्स कमेटी की मीटिंग एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति और कमेटी के चेयरमैन प्रोफ़ेसर अब्बास अली मेहदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 8 संकाय के शोधार्थियों ने 36 शोध पत्र दिए। प्रोफेसर जमाल अख्तर निदेशक यूनानी सर्विसेज उत्तर प्रदेश प्रिंसिपल प्रोफेसर अब्दुल कवि के नेतृत्व में एवम एथिकल कमेटी के सदस्य मोहम्मद खालिद, प्रोफेसर सुहैल अहमद , डॉक्टर अब्दुल कुद्दूस हाशमी, प्रोफेसर अनीस अहमद अंसारी, प्रोफेसर इरफान अहमद , प्रोफेसर अताउल्लाह खान, डॉक्टर शमीम इरशाद प्रोफेसर मनीराम एवं अन्य विभाग अध्यक्ष व अन्य अध्यापकों की उपस्थिति में एथिकल कमेटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर अब्बास मेहदी ने कहा आज आयुर्वेद और यूनानी दवाओं का विदेशों में काफी महत्व है अमेरिका जैसे देश आयुष की 40 परसेंट दवाओं का सेवन कर रहे हैं। हमें अपने शोध को आज की स्वास्थ्य सम्बन्ध चुनौतियों को सामने रख कर करना होगा। हर्बल मेडिसिन आज एक बड़ी मार्केट बनती जा रही है। सभा का संचालन अब्दुल हमीद ने किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …