Breaking News

कश्मीर में लोकतंत्र, विकास और खुशहाली का नया दौर शुरू- अमित शाह

नई दिल्ली। भारत के ग्रहमंत्री अमितशाह ने राज्यसभा में कश्मीर पर बात करते हुए कहा कि कश्मीर में लोकतंत्र, विकास और खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद आतंकवाद के खिलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई. हमारे आने के बाद भी हमले हुए, पहले होते थे, लेकिन कुछ नहीं होता था. कोई कुछ नहीं बोलता था, लोग भूल जाते थे।
मोदी जी के आने के बाद उरी और पुलवामा में हमला हुआ। 10 ही दिन में पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके जवाब दिया गया। उन्होंने बताया कि डोगरी, हिंदी और उर्दू को जम्मू-कश्मीर की राज्य भाषा का दर्जा दिया गया है और राज्य में पहली बार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो बनाया गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …