Breaking News

गौरैया बचाने की कांग्रेस की पहल

लखनऊ । नन्हीं चिड़िया गौरैया की घटती आबादी को लेकर हर वर्ष 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे यह मंशा है कि सभी लोग गौरैया की घटती संख्या के प्रति जागरूक हों और गौरैया संरक्षण अभियान में शामिल हों।
इस मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने घोंसलें टंगवाकर कांग्रेस पार्टी की सामाजिक, मानवीय कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाया।
श्री राय ने कहा कि अब पूरी गर्मी भर यह घोंसलें तो रहेंगें ही इसके साथ-साथ चिड़ियों के लिए दाना-पानी भी प्रतिदिन रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि गौरैया भले ही आकार में छोटी होती हैं मगर परिस्थितिकी तंत्र में उनका योगदान बड़ा होता है। जैसे वह छोटे-छोटे कीटों का खाकर जैविक संतुलन बनाये रखती हैं। यह फूलों और बीजों के जरिए जैव विविधता को बढ़ावा देती हैं। बढ़ता शहरीकरण, प्रदूषण और कीटनाशकों का बढ़ता उपयोग इनकी घटती संख्या के कारण हैं।
श्री राय ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने घरों पर घोंसले लगवाने चाहिए और इनके लिए पात्र रखकर पानी और दाने की व्यवस्था भी करनी चाहिए। हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हम अपने निजी कार्यों के अतिरिक्त अपनी मानवीय और सामाजिक भूमिकाओं का निर्वहन भी करते रहें।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, पूर्व विधायक हरिचरण यादव, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, संजय दीक्षित, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, आरती बाजपेई, अनामिका यादव, रामबरन गौतम आदि मुख्य रूप से मौजूद रही।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब …