Breaking News

प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि – अंशू अवस्थी

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के वायनाड से जीतने के पश्चात देश की सक्रिय राजनीति में संसद में पहली बार पहुंचने पर संसद में प्रियंका गांधी के सदस्यता शपथ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय ‘‘नेहरू भवन’’ लखनऊ में जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी एवं पटाखे भी फोड़े गए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि देश के करोड़ों-करोड़ लोगों की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बहुत पहले से यह मांग थी कि श्रीमती प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आएं, देश के लोग उनमें इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। देश के लोगों के अधिकारों के लिए उनका जो संघर्ष का जुझारूपन है, उनके अधिकारों के लिए लड़ने का तरीका है वह इंदिरा गांधी की याद दिलाता है। आज हम सब कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और निश्चित तौर से श्रीमती प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने पर देश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं की आवाज और मजबूती से देश की संसद में गूंजेगी , और देश के युवाओं, किसानों, आम आदमी दलितों, पिछड़ों के हितों के सवाल मजबूती से प्रियंका गांधी जी द्वारा तानाशाह भाजपा मोदी सरकार के सामने उठेंगे। प्रियंका गांधी का संसद पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि देश की राजनीति में महिलाओं की ताकत दिन पर दिन बढ़ रही है। जिसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है।
शपथ ग्रहण के बाद सभी ने खुशी जाहिर की और एक दूसरे को मिठाई लड्डू खिलाकर गुलाब दिए, कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की तस्वीर को भी लड्डू खिलाए और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पटाखे फोड़े।
प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान, सिद्धिश्री, सुशीला शर्मा, राजेश सिंह काली सेवादल, नितांत सिंह, रुद्रदमन सिंह बबलू, कैप्टन वंशीधर मिश्रा ओवरसीज कांग्रेस, प्रभाकर मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, रामबरन गौतम, विनोद राय, सलमान कादिर, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर, सेवादल अध्यक्ष सोनू पंडित, जीनत परवीन, किरन शर्मा, अजय शर्मा, अयूब सिद्दीकी, वशीउल्लाह खान, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …