पटना । नीतीश कुमार के इस्तीफे से बिहार में लगातार सियासत गर्म है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफ़े के बाद राज्य के मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी भावुक हो गए।
अशोक चौधरी ने कहा, नीतीश जी ने विकास की जो बड़ी रेखा खींची है, जो भी व्यक्ति आएगा उसके लिए बड़ी चुनौती रहेगी। नीतीश जी के पदचिह्नों पर चलना, उनकी तरह काम करना, घोर से घोर विरोधी के लिए सम्मान रखना, ये सब बड़ी बातें हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार जैसी राजनीतिक सोच वाले लोग अब नई पीढ़ी में नहीं रह गए हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या भविष्य में बिहार के लिए कोई दूसरा नीतीश कुमार बन पाएगा? तो उन्होंने जवाब दिया, नहीं, नीतीश कुमार तो कोई नहीं हो सकता. नीतीश कुमार जैसा न कभी पैदा हुआ था न कभी होगा।
Current Media