Breaking News

वोट और हक़ चोरी के खिलाफ बिहार देगा भारत को नई दिशा” -राजेश राम

पटना । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राम ने पूरे प्रदेश और देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है ।और यह पर्व अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इसी भावना के साथ संविधान, किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए नई लड़ाई का संकल्प ले रही है। राजेश राम ने बताया कि आगामी कांग्रेस वर्किंग कमिटी की विस्तारित बैठक 24 सितम्बर 2025 को पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित होगी और यह बैठक ऐतिहासिक महत्व की है क्योंकि यही वह धरती है जहाँ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महात्मा गांधी और पंडित नेहरू जैसे नेताओं ने आंदोलन की रणनीति बनाई थी। उन्होंने कहा कि आज जब लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों पर खतरा है, तो इस धरती से कांग्रेस नई लड़ाई की शुरुआत करेगी और बिहार की जनता की आवाज़ को पूरे देश तक पहुंचाएगी।

राजेश राम ने अपने संवाद में बिहार की समस्याओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली, किसानों की दुर्दशा और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार ने जनता को त्रस्त कर दिया है। लाखों नौजवान रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं, किसान अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं पा रहे, और महिलाओं की सुरक्षा लगातार खतरे में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश-मोदी सरकारें इन गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं, बल्कि सिर्फ़ वोट बैंक की राजनीति पर ध्यान दे रही हैं। कांग्रेस पार्टी इन समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी और सीडब्ल्यूसी की विस्तारित बैठक से यह सुनिश्चित करेगी कि बिहार से उठी यह आवाज़ पूरे देश में गूंजे।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में पिछले दो दशकों से और केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में, जनता के हर वर्ग के अधिकारों का हनन किया गया है। किसानों के हक़ की चोरी हुई, जमीनें अडानी को ₹1 में दी गईं, बेरोजगारी और पलायन बढ़ा, शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हुई और महिला सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया। राजेश राम ने कहा कि यह बैठक इन सभी मुद्दों पर गहन चर्चा और ठोस प्रस्तावों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर संदेश देने का अवसर है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस पार्टी लगातार सड़कों और सदन में जनता की आवाज़ रही है और युवाओं, किसानों, महिलाओं और छात्रों के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि बिहार कांग्रेस लगातार जनता के आंदोलनों और मुद्दों के बीच रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित “पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा” और छात्रों-युवाओं के आंदोलनों में कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं, शिक्षा की बदहाली और युवाओं के रोजगार को लेकर उठाए गए कदमों ने जनता में जागरूकता और विश्वास पैदा किया है। अब बिहार से उठी यह आवाज़ पूरे भारत में गूंजेगी और विपक्ष की राजनीति के बजाय लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की लड़ाई बनकर उभरेगी।

राजेश राम ने कहा कि यह बैठक बिहार के लोगों की उम्मीदों और संघर्ष की दिशा तय करेगी और वोट चोरों के खिलाफ निर्णायक संदेश भेजेगी। उन्होंने सभी वर्गों, चाहे युवा, महिला, किसान या छात्र, के मुद्दों को बैठक में प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह बैठक बिहार और भारत के लिए नए राजनीतिक संदेश और रणनीति तय करेगी, जिसमें जनता के अधिकारों की बहाली, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, और किसानों, नौजवानों और आम जनता के हक़ की लड़ाई शामिल होगी।

राजेश राम ने प्रेस वार्ता का समापन करते हुए कहा, “यह नवरात्रि अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। बिहार की धरती से कांग्रेस यह संकल्प लेती है कि हम वोट चोरों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और किसानों, नौजवानों और आम जनता के अधिकारों की बहाली के लिए हर कदम उठाएंगे। बिहार से उठी यह आवाज़ पूरे देश में गूंजेगी और जनता के हक की लड़ाई को नई दिशा देगी ।

संवाददाता सम्मेलन में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खां, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे, राजेश राठौड़ उपस्थित थे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

राजा महेंद्र प्रताप सिंह ए.एम.यू. सिटी स्कूल में हिंदी सप्ताह के तहत हिंदी क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

सैय्यद अतीक उर रहीम/ संवाददाता अलीगढ़ करेंट मीडिया न्यूज राजा महेंद्र प्रताप सिंह ए.एम.यू. सिटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *