यौन उत्पीड़न मामले में बृज भूषण को मिली जमानत

नई दिल्ली । पहलावानों द्वारा किये गये आंदोलन के बावजूद बृजभूूषण शरण सिंह पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा । पुलिस ने लम्बी लड़ाई के बाद अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज करी थी जिसमें बाद में पुलिस ने अपनी चार्ज शीट अदालत में दाखिल कर दी थी। कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। बृज भूषण शरण सिंह पर महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोप हैं कोर्ट के आदेश के मुताबिक, जमानत के दौरान बिना कोर्ट के आदेश के बृज भूषण को विदेश जाने की इजाजत नहीं होगी। जमानत की शर्तों में शिकायतकर्ताओं पर किसी तरह का दबाव या धमकी न देने की शर्त भी शामिल है। आज संसद के मानसून सत्र में बृज भूषण शरण सिंह संसद पहुंचे थे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *