भारत-पाकिस्तान के बीच लागू हुआ सीज़फ़ायर

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल सीज़फ़ायर पर सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ़ भारत ने लगातार कठोर और न झुकने वाला रुख़ अपनाया है. वो ऐसा करना जारी रखेगा।
सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तत्काल और पूर्ण संघर्षविराम पर सहमति की जानकारी ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दी थी। जिसके बाद पाकिस्तान के डिप्टी पीएम ने भी सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की थी।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार शाम छह बजे के क़रीब एक संक्षिप्त बयान में सीज़फ़ायर के बारे में जानकारी देते हुए कहा, आज शाम पांच बजे से दोनों पक्ष सैन्य कार्रवाई और फ़ायरिंग रोकने पर सहमत हो गए हैं। 12 मई को फिर दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच फिर से बातचीत होगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर झांसी पुलिस हाई अलर्ट पर

झांसी। राशिद पठान । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग …