Breaking News

काग्रेस की ‘जय हिन्द यात्रा’’ को प्रदेश सरकार ने रोका

लखनऊ। भारतीय सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने एवं उनके विजयघोष के लिए निकाली जाने वाली ‘‘जय हिन्द यात्रा’’ को उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने तानाशाही रवैये का परिचय देते हुए रोक दिया। विदित हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे भारत में सेना के शूरवीरों के समर्थन में ‘‘जय हिन्द यात्रा’’ निकाली जा रही है।
उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व सैनिकों के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज ‘‘तिरंगा’’ लेकर सेना के विजय गीत गाते हुए कैसरबाग स्थित शहीद स्मारक से गुलाब सिंह लोधी (झंडेवाला पार्क) अमीनाबाद लखनऊ तक ‘‘जय हिन्द’’ यात्रा निकाले जाने का कार्यक्रम तय था।
इस अवसर पर शहीद स्मारक पर उपस्थित पत्रकार बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि आज पूरा देश भारतीय सेना पर नाज कर रहा है, उनके पराक्रम को सलाम कर रहा है। मगर दुर्भाग्य देखिए कि प्रदेश की योगी सरकार इसके भी खिलाफ है। एक तरफ जहां पूरे देश में ‘‘जय हिन्द यात्रा’’ निकाली जा रही है और कहीं भी किसी भी प्रदेश में इस यात्रा को नहीं रोका गया है वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार ने पुनः अपने छोटे दिल का परिचय देते हुए ’’जय हिन्द यात्रा’’ को रोककर यह सिद्ध कर दिया कि उसका लोकतंत्र में कोई भी विश्वास नहीं है।
श्री राय ने कहा कि मगर हम कांग्रेस के सिपाही हैं और इस निर्णायक घड़ी में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी निष्ठा के साथ खड़े है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता तन-मन-धन से अपने देश पर न्यौछावर है। हम योगी सरकार की इस तानाशाही से नहीं डरने वाले।

यात्रा के रोके जाने के बाद उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा शहीद स्मारक पर ही जयघोष के नारे लगाए गए तथा राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व मंत्री राजबहादुर, नकुल दुबे, पूर्व विधायक सतीश आजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, निवर्तमान प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह चौहान, शहर कांग्रेेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शहजाद आलम, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, कै0 वंशीधर मिश्रा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, तीर्थराज मिश्रा, डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, नितिन मिश्रा, डॉ0 जियाराम वर्मा, शालिनी सिंह, शमीम खान, एड0 कृपा शंकर मिश्रा, सुशील तिवारी सोनू पंडित, अनस रहमान, आसिफ रिजवी रिंकू, नितिन शर्मा, प्रभाकर मिश्रा, विजय बहादुर, अमरनाथ अग्रवाल, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा, डॉ0 लालती देवी, सम्पूर्णानंद मिश्रा, संजय बाजपेई, संजय दीक्षित, जितेन्द्र कुमार वर्मा, आरती बाजपेई, वेद प्रकाश त्रिपाठी, सुशीला शर्मा, सिद्धिश्री, विभा त्रिपाठी तरूश्री, अनामिका यादव, संजय सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, अनीस अंसारी, आर0एस0 तिवारी, शहाना सिद्दीकी, सुनीता रावत, बिजेन्द्र सिंह, पंकज तिवारी, नरेश बाल्मीकि, शीला मिश्रा, डॉ0 रिचा शर्मा, योगेश्वर सिंह, दीपक पाण्डेय, अखिलेश वर्मा, आलोक सिंह रैकवार, राजगुरू नारायणपति त्रिपाठी, शैलेन्द्र तिवारी बब्लू, आर0पी0 सिंह, दयानंद तिवारी, सोमेश चौहान, विनोद मिश्रा, नईम सिद्दीकी, शैलेन्द्र दीक्षित, राजेश जायसवाल, सुभाष श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, परवीन खान, साबरा खातून, डॉ0 अमित कुमार राय, मेहतबा जायसी, मंजूदीप रावत, गोविंद सिंह, तनवीर फातिमा, सोम विकल, रामबरन गौतम, ब्रजेश कुमार, वशीउल्लाह खान, नीरज तिवारी, राहुल अवस्थी, नीलम सिंह वैश्य, हसन अब्बास, हनीफ खान, आशुतोष मिश्रा, आर्यन मिश्रा, डॉ0 श्रवण गुप्ता, शिफा खान, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुशीला सोनकर, मेराजवली खान, जमाल खान अयूब सिद्दीकी सहित भारी संख्या में लखनऊ के कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Delhi jantar mantar News – ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली । टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि …