लखनऊ । लखनऊ और अवध क्षेत्र के एक महान क्रांतिकारी छेदा पासी जी की शहादत दिवस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय-पूर्व मंत्री ने आज राजधानी महानगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल होकर महान क्रांतिकारी छेदा पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर पत्रकार बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि छेदा पासी जी स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे वीर योद्धा थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
Current Media