Breaking News

कांग्रेस ने शहीदी दिवस पर याद किया शहीदों को

लखनऊ । माँ भारती के वीर सपूत, आजादी के दिवाने शहीद भगत सिंह, सुखदेव, और राजगुरु जी के शहीदी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे जी ने कहा कि आज के ही दिन भारत के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, जी ने फांसी की सजा को गले लगाया था। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। वह ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए मुख्य भूमिका निभाई थी। इनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, डॉ0 प्रमोद पाण्डेय, शाहनवाज आलम, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, पंकज तिवारी, मुकेश सिंह चैहान विकास श्रीवास्तव, हम्माम वहीद, जय लल्लू जी नकुल दुबे जी दिनेश सिंह जी अनिल यादव जी शिव पांडे जी प्रमोद कुमार पांडे, राजेश सिंह काली, रुद्र दमन सिंह, विक्रम पांडे, अंकित यादव, अंकित तिवारी, शिवम त्रिपाठी, प्रभाकर ,नितिन मिश्रा, नितांत सिंह, सुशीला शर्मा, तनवीर फातिमा, मेंहदी हसन, ममता सक्सेना, किरण शर्मा, राधेश्याम त्रिपाठी, सलीम अहमद, सुशील तिवारी, आलेख पांडे, राजेंद्र पांडे, बृजभान सिंह, श्रीकांत, दीप शर्मा, सुमन प्रजापति, अनस रहमान, सोमेश सिंह, मनोज तिवारी, शहाना सिद्दीकी, अन्नता तिवारी, रुबीना रईस सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर लगेगा सोने का भाला-अखिलेश यादव

लखनऊ। करंट मीडिया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप जयंती पर अपने लखनऊ …