Breaking News

एडवोकेट मेराज अंसारी अखंड भारत गौरव अवॉर्ड 2023 से सम्मानित

दिल्ली: दिल्ली के चिन्मय मिशन आडीटोरियम में मुंबई ग्लोबल के फाउंडर एवम प्रधान संपादक राजकुमार तिवारी के द्वारा एक अवॉर्ड प्रोग्राम का अयोजन किया गया जिसमें कई प्रदेशों से आए बिजनेसमैन समाजसेवी संस्थाओं के लोगो को सम्मानित किया गया। जिसमे विश्व मानवधिकार परिषद संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट मेराज अंसारी को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में अखंड भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट मेराज अंसारी को यह अवॉर्ड उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को लेकर दिया गया क्योंकि एडवोकेट मेराज अंसारी के द्वारा गरीब बेसहारा लोगों के लिए निः स्वार्थभाव से सेवा करने व मानवाधिकार के हो रहे हनन को रोकने के लिए संगठन के द्वारा सम्पूर्ण भारत में कार्य करने पर अवॉर्ड से नवाजा गया।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर एम आर अंसारी,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एम अनवारूल हक,राष्ट्रीय महासचिव आशीष कौशिक,राष्ट्रीय सचिव श्रीराम जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष टीचर सेल राम एकबाल बहादुर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ प्रकोष्ठ डाक्टर प्रियंक शर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती आरती राजपूत,गणेश शंकर यादव, मसूद आलम, गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट, हाजी सय्यद लायक, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शुऐब फारूक, वसीम अहमद, वंदना श्रीवास्तव के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने मुबारकबाद दी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भूख हड़ताल के कारण बांगचुक का लगातार वज़न घट रहा

नई दिल्ली । शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर …