Breaking News
Rahul Gandhi

64 साल बाद कांग्रेस का गुजरात में अधिवेशन

अहमदाबाद । ऐसा प्रतीत हो रहा है इस बार कांग्रेस भाजपा के गुजरात मॉडल की धारणा को तोड़ना चाहती है। कांग्रेस पार्टी गुजरात में 64 साल बाद अधिवेशन करने जा रही है । पिछली बार 1961 में भावनगर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था । जिसके बाद अब 8 और 9 अप्रैल को कांग्रेस ने यह अधिवेशन बुलाया है।यह अधिवेशन साबरमती के किनारे अहमदाबाद में आयोजित होने जा रहा है । गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं। एक वे लोग हैं, जो दिल और ईमानदारी से कांग्रेस के लिए लड़ते हैं और जनता से जुड़े हुए हैं। दूसरे वे हैं, जिनका जनता से संपर्क टूट चुका है और बीजेपी के साथ मिले हुए हैं। अगर ज़रूरत पड़े तो ऐसे पांच से 25 नेताओं को कांग्रेस से निकाल देना चाहिए। यह बयान पिछले महीने राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुजरात में संबोधित करते हुए दिया था। इससे पहले, राहुल गांधी ने संसद में कहा था, हमने आपको अयोध्या में हराया है और हम आपको 2027 में गुजरात में हराकर दिखाएंगे।
ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेतृत्व अब भाजपा को उसके घर में ही घेरना चाहती है । लोकसभा चुनाव के बाद से राहुल गांधी दो बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं और अब कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन भी गुजरात में हो रहा है।
इस सम्मेलन की स्वागत समिति के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल और संयोजक अमित चावड़ा हैं. शक्तिसिंह वर्तमान में गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …