Breaking News
मृतक नंद किशोर

प्रॉपटी डीलर की हत्या कर बाग में फंदे से लटकाया शव

करंट मीडिया न्यूज़
मलिहाबाद । शहज़ाद अहमद खान। मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत लालगंज बड़ीगढ़ी गांव में प्रॉपटी डीलर नंद किशोर वर्मा (35) की हत्या कर दी गई। उसके बाद हत्यारों ने बाग में शव को फंदे से लटका दिया। हालांकि, परिजनों ने अज्ञात लोगों पर प्रापॅटी डीलर की हत्या करने की आशंका जताते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों का बयाना दर्ज किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एक महिला को हरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी है।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद बैजनाथ के मुताबिक क्षेत्र के लालगंज बड़ीगढ़ी गांव निवासी प्रेमचंद वर्मा ने कुछ अज्ञात पर भाई की हत्या करने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि भाई नंदकिशोर एक निजी कंपनी में बतौर बीमा एजेंट था, लेकिन कुछ दिन बाद उसने प्रॉपटी डीलिंग का काम शुरू कर दिया था।रविवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि गांव के बाहर भाई का शव आम के बाग में फंदे से लटक रहा है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम पर जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पीड़ित ने बताया कि बाग में संघर्ष के निशान भी मिले हैं, जिन्हें देखकर प्रतीत हो रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने भाई की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया है। परिजनों ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि प्रॉपटी डीलर के मिर्जागंज कस्बे की रहने वाली एक महिला से अवैध सम्बन्ध थे, दोनों अक्सर एक साथ घुमते भी थे। शक के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल,पुलिस अवैध सम्बन्ध, पुरानी रंजिश,जमीनी विवाद और रुपयों के लेनदेन के पहलुओं पर जांच कर रही है। अभी तक प्रॉपटी डीलर की मौत पर संशय बकरार है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …