Breaking News

शेयर बाज़ार की गिरावट से पूरी दुनिया में हाहाकार

मुबंई । जबसे ट्रंप ने टैरिफ लगाने की घोषणा करी है तबसे पूरी दुनिया में शेयर बाज़ार में हाहाकार मचा हुआ है। आज दो दिन बाद जब भारत में शेयर बाजार खुले तो लगभग 3 हजार प्वांइट से भी अधिक सेंसेक्ट टूट गया । जिससे लाखों करोड़ रुपया मार्केट का डूब गया । इस गिरावट को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

JAIRAM NARESH

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बाज़ार, पूर्वानुमान के अनुसार टैरिफ़ाइंग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जयराम रमेश ने टैरिफ़ाइंग शब्द का इस्तेमाल, हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत सहित अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ़ के मद्देनज़र किया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी ही अर्थव्यवस्थाओं को आघात पहुंचाने में विशेषज्ञ हैं। दो अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित कई देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर आयात शुल्क की घोषणा की थी। जबसे लगातारएशिया के तमाम शेयर बाज़ारों में गिरावट देखी जा रही है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …