Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

बारिश से बर्बाद फसलों का किसानों को मुआवजा जल्द दे शासन – कांग्रेस

ललितपुर। सूरज सिंह। विगत दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों का समय से उचित मुआवजा किसानों को दिये जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है। ज्ञापन में बताया कि बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण जिले की हालत काफी खराब हो गयी है। बताया कि यहां किसानों की फसलें पूर्ण रूप से खराब हो चुकी हैं, जिसका किसानों को समय से समुचित मुआवजा दिलाया जाये। इसके अलावा जिन लोगों के बारिश के कारण मकान गिर गये हैं, उनका शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाये। उन्होंने शहर भर में हो रहे जल भराव की समस्या पर भी ध्यान केन्द्रित करते हुये जिला प्रशासन से जल निकासी की समस्या को दूर करने की मांग उठायी है। समस्याओं के निस्तारण न होने पर कांग्रेसियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देते समय अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, कई वाहनों पर कार्रवाई

ललितपुर। सूरज सिंह । जनपद ललितपुर में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन …