Breaking News

दिल्ली को मिली महिला मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। इस वक्त बीजेपी की कोई भी मुख्यमंत्री महिला नहीं है । इस बार दिल्ली में बीजेपी ने अपनी पहली मुख्यमंत्री बनाया है । बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन बाद मुख्यमंत्री चुना है। इस दौरान कई लोगों के नाम चर्चा में रहे लेकिन बीजेपी अपने फैसलों से हमेशा चौंकाती रही है । दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। वो दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। उन्हें गुरुवार दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में शपथ दिलाई जाएगी। वो शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता ने अपना राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू किया। छात्र राजनीति करते हुए वो दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव चुनी गई थीं। वो मूल रूप से हरियाणा के जुलाना की रहने वाली हैं। लेकिन पिता की नौकरी की वजह से उनका परिवार दिल्ली आ गया था। बीजेपी ने दिल्ली में महिला और वैश्य समुदाय की आबादी को देखते हुए रेखा गुप्ता पर दांव खेला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी रेखा गुप्ता के समर्थन में था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …