Breaking News

प्रधान पद के लिये तीनों प्रत्याशियों की किस्मत डिब्बों में बंद

करंट मीडिया
मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान । पंचायत उपनिर्वाचन में प्रधान पद के लिये हुए मतदान में मतदाताओं में काफी जोश देखने को मिला। ग्राम प्रधान के लिए हो रहे उपचुनाव में 85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसकी मतगणना 21 फरवरी शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय पर की जाएगी।
ग्राम पंचायत फतेहनगर के ग्राम प्रधान हरपति यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिसके बाद यहाँ का प्रधान पद रिक्त हो गया था। बुधवार को प्रधान पद के लिए हुए उपनिर्वाचन में 1733 मतदाताओं में से 1483 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम प्रधान के हो रहे उपचुनाव में तीन प्रत्याशी धर्मेन्द्र कुमार यादव, अवधेश कुमार व एक महिला प्रत्याशी अर्चना यादव मैदान में है। मतदान प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। उपनिर्वाचन के लिए आर ओ पशु चिकित्साधिकारी ओ पी सिंह को बनाया गया था। जबकि पीठासीन अधिकारी अजय कुमार दीक्षित व सुन्दर सिंह बनाये गये थे।

 

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …