Breaking News

कुरान मजीद का हिफ्ज़ करना खुदा की बहुत बड़ी नेमत: मौलाना खालिद रशीद

लखनऊ। खुदा की आखिरी किताब कुरान पाक को हिफ्ज़ करना बहुत बड़ी नेमत है। इस किताब को समझना, उसके आदेश पर अमल करना और उसकी शिक्षाओं के अनुसार जिन्दगी गुजारना एक मुसलमान को जन्नत का हक़दार बनाता है।
इन विचारों को नाजिम दारूल उलूम फरंगी महल मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ ने जाहिर किया। वह आज दारूल उलूम फरंगी महल के सलाना जलसा दस्तारबन्दी में अध्यक्षीय सम्बोधन कर रहे थे। उन्होने कहा कि यह दारूल उलूम अल्लामा निजामुद्दीन फरंगी महली बानी दर्से निज़ामी 1701 में अपनी कयामगाह फरंगी महल में कायम किया था। यह देश का पहला मदरसा घोषित किया गया। वालिद मरहूम मौलाना अहमद मियॉ फरंगी महली रह0 ने जनवरी 2001 में उसकी दोबारा स्थापना की।

मौलाना फरंगी महली ने कहा कि ईमान व अकीदे की हिफाजत और इस्लामी शरीअत की तालीम के लिए मदरसों का वुजूद बहुत जरूरी है। उन्होने मदरसों के अध्यापकों और संचालकों की प्रशंसा की वह अपने सीमित साधन के साथ इस्लामी शिक्षा को आम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
उन्होने कहा कि उलमा-ए-फरंगी महल के शैक्षिक मिशन को पूरा करने के लिए दारूल उलूम के साथ साथ शाहीन एकेडमी भी सरगरम अमल है जिसमें अन्य छात्रों के साथ साथ हाफिज को भी दीनी शिक्षा देने की व्यवस्था है।
मौलाना मो0 मुश्ताक़ ने जलसे में कुरान पाक की अजमत व फजीलत पर बहुत ही ईमान अफरोज तकरीर की। उन्होने कहा कि अन्य शिक्षा के मुकाबले में कुरान पाक को हिफ्ज करना एक एैसा विशेष अमल है जो केवल खुदा पाक की खुशी हासिल करने के लिए किया जाता है।
मुफ्ती अतीकुर्रहमान अध्यापक दारूल उलूम ने कुरान पाक, हदीस ओर सीरत नबवी सल्ल0 के हवालों से खिताब किया। उन्होने कहा कि जो वालिदैन अपनी औलाद को कुरान पाक का हाफिज कराते हैं खुदा पाक उनको कयामत के दिन एैसा चमकता हुआ ताज पहनायेगा जिसकी रौशनी सूरज से भी ज्यादा तेज होगी।
मो0 इस्माईल की तिलावत से जलसे का आरम्भ हुआ। नात पाक कारी कमरूद्दीन ने पेश की। जलसे का संचालन कारी मो0 हारून ने किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …