Breaking News

राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएँ

लखनऊ :     प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों राज्यों के निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।  राज्यपाल जी ने अपने संदेश में कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और विविधता से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की जनता ने विकास के पथ पर उल्लेखनीय प्रगति की है और उनके प्रयासों से शिक्षा, स्वास्थ्य,   कृषि, पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
उन्होंने ने आशा व्यक्त की कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम आने वाले वर्षों में और अधिक प्रगति करेंगे तथा अपनी समृद्ध परंपराओं को सहेजते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मलिहाबाद में ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत एक पीस कमेटी बैठक का आयोजन

मलिहाबाद । मो0शदाब । थाना मलिहाबाद में आगामी त्योहार ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत एक पीस कमेटी …