Breaking News

मंदिर में दो साधुओं की हत्या और शव जलाने का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मुबारक अली । खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सूथा स्थित मंदिर में बाबा गोपाल दास निवासी मोहल्ला अजीजगंज थाना चौक कोतवाली, बाबा बिहारी दास निवासी गांव सुथा थाना खुदागंज दो साधुओं की हत्या कर शव जलाने की घटना का पुलिस ने शुक्रबारको खुलासा कर दिया है।

मृतक साधू के फाइल फोटो

पुलिस ने मामले में गांव निवासी करीब 35 वर्षीय सुमित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को ग्राम सूथा निवासी शिव कुमार सिंह की तहरीर पर बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारीदास की हत्या के संबंध में सुमित कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और गांव के लोगों से जानकारी जुटाते हुए साक्ष्य संकलित किए।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 1 अक्टूबर की रात मंदिर में सो रहे दोनों साधुओं पर लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या की गई। इसके बाद मंदिर में रखी लकड़ियों और दीपक जलाने के लिए रखे घी की मदद से शवों को जला दिया गया। आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह स्वयं मंदिर में रहना चाहता था और वारदात के बाद लोहे की रॉड मंदिर के पास झाड़ियों में छिपा दी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि 1 अक्टूबर को थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव सुथा स्थित मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर शवों को जलाने का खुलासा कर दिया गया है पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया है उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सीजेपी को अबकी बार मुंबई की जनता ने दिया अपार समर्थन

मुंबई । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खि़लाफ़ शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *