Breaking News

सीजेपी को अबकी बार मुंबई की जनता ने दिया अपार समर्थन

मुंबई । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खि़लाफ़ शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई के शिवाजी पार्क के पास प्रदर्शन किया। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, गांधी देश की आत्मा और बाबा साहब आंबेडकर रीढ़ हैं।


डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और नेहरू ने हमें वोट देने का अधिकार दिया। इस प्रदर्शन के मंच पर शबाना आज़मी समेत मुंबई के कई कलाकारों ने भी हिस्सा लिया।
सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर मुंबई में प्रदर्शन का आह्वान किया था। पार्टी ने कहा कि यह प्रदर्शन एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के खि़लाफ़ जागरूकता पैदा करने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले इसी मुद्दे पर शुक्रवार को सुबह दिल्ली के जंतर मंतर पर भी विपक्षी दल और वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े लोग जुटे।
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने मुख्य जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और नई दिल्ली के कई इलाक़ों में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। इस दौरान जंतर मंतर पर पहुंचने से पहले ही सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लेकिन जंतर-मंतर 2 में जिस प्रकार युवाओं ने हिस्सा लिया है उससे उन लोगों को ज़रुर निराशा हुई होगी जो कह रहे थे कि इस बार वैसा प्रदर्शन नहीं हो पायेगा जैसा पहले हुआ था।
पूरे देश में इस प्रदर्शन को जो समर्थन मिल रहा है उससे सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें ज़रुर पड़ रहीे होंगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भाजपा के सत्ता से हटने के बाद ही संकट दूर होगा-अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *