Breaking News

जनपद न्यायाधीश ने गांधी-शास्त्री जयंती पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

शाहजहांपुर। मुबारक अली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेंद्र कुमार पांडे ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


कार्यक्रम की शुरुआत जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे सहित न्यायिक अधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया।
जनपद न्यायाधीश ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके आदर्शों और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान स्कूली छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यौन शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया। संवाददाता मुबारक अली से बात करते हुए उन्होंने बताया गया कि 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्कूलों और कॉलेजों में पॉक्सो अधिनियम के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में भी जानकारी दी गई।
जनपद न्यायाधीश ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई बच्चा यौन अपराध से संबंधित कोई बात या शिकायत बताता है तो उसे गंभीरता से लिया जाए। बच्चे की बात को नजरअंदाज न करें, बल्कि समय रहते उचित कदम उठाएं, ताकि उसे आगे होने वाले किसी भी अपराध से सुरक्षित रखा जा सके।
कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एम, ए,सी, टी मोहम्मद रिज़वान, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार, तृतीय, अपर जिला जज सुरेश शर्मा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपेक्षा सिंह, केंद्रीय बार अध्यक्ष सरनाम सिंह, महासचिव नंद किशोर अवस्थी एवं समस्त न्यायिक अधिकारी का कर्मचारी एल, ए, डी,सी,एस अधिवक्ता आदि मौजूद रहें।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सीजेपी को अबकी बार मुंबई की जनता ने दिया अपार समर्थन

मुंबई । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खि़लाफ़ शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *