Breaking News

भाजपा सरकार के कुशासन से अब जनता ऊब गई – अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा की गई ।
श्री यादव ने विधायकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को तैयार है। समाजवादी पार्टी को जनता का भारी समर्थन है। भाजपा सरकार के कुशासन से अब जनता ऊब गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सŸाा से हटना तय हो गया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का गठबंधन 2027 विधानसभा चुनाव में भी रहेगा। समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, विधायकों को सकारात्मक बातें करना है। अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना है। जनता के बीच रहना है। पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और कार्यों को लोगों के बीच पहुंचाना है। समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में हर जिले का घोषणापत्र बनाएगी और उसे लागू करेगी। महिलाओं को हर साल 40 हजार रू0 पेंशन दिया जाएगा। साथ ही रोजगार के लिए महिलाओं को दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है। कोई वादा पूरा नहीं करती हैं। जनता जानती है कि समाजवादी पार्टी अपने वादे पूरे करती है।
बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री जासमीर अंसारी, पूर्व नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव, एमएलसी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बलराम यादव एवं श्री राजेन्द्र चौधरी, विधायक एवं पूर्व मंत्री सर्वश्री इन्द्रजीत सरोज, शाहिद मंजूर, ओम प्रकाश सिंह, नवाब इकबाल महमूद, कमाल अख्तर, महबूब अली, दुर्गा प्रसाद यादव, श्री फरीद महफूज किदवई, तूफानी सरोज आदि सभी विधान सभा और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहे।

 

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हिंदी को ज्ञान और संवाद की भाषा बनाएं बच्चे – डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी

लखनऊ। मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत 14 से 29 सितंबर तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *