नई दिल्ली । जंतर मंतर पर आज दूसरे दिन भी लगातार बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी पहुंचते रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचने के लिए आगे बढ़े, जिन्हें केरल हाउस के पास दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया ।
प्रदर्शनकारी जंतर मंतर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसबल ने उन्हें केरल हाउस के पास ही रोक दिया। दो अक्तूबर को हुए प्रदर्शन के बाद आइसा की ओर से शनिवार के लिए भी जंतर मंतर पहुंचने की कॉल दी गई थी। इन प्रदर्शनकारियों में आइसा के कार्यकर्ताओं के अलावा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और प्रशांत भूषण जैसी हस्तियां भी मौजूद थीं, जिन्हें अन्य के साथ डिटेन कर लिया गया।
हिरासत में लिए जाने के पहले इन दोनों ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा नहीं हो जाता, ये प्रदर्शन चलते रहेंगे।
Current Media 