Breaking News
RAJPAL YADAV

आपकी जगह जेल में है राजपाल यादव से बोला सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । लगता है कि फिल्मी दुनिया के हास्य कलाकार राजपाल यादव की मुशककले कम हीं हो रही हैं । चेक बाउंस मामले में उनपर मुकदमा चल रहा है । इसी मुकदमें में सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को भुगतान संबंधी अपने आदेश का समय पर पालन नहीं करने पर कड़ी फटकार लगाई है।


सोमवार को सुनवाई के दौरान जब अदालत के सामने 50 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट की केवल फोटोकॉपी पेश की गई, तो न्यायालय ने इस पर नाराज़गी जाहिर की। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने कड़े शब्दों में कहा, वे भले ही आपसे ज़्यादा अमीर हों, लेकिन आपने उन्हें जितना ठगा है, उस हिसाब से वे गरीब हैं। इस घमंड को सही जगह दिखाना ज़रूरी है। आपको पता होना चाहिए कि कब बोलना है. आपकी जगह जेल में है।
अदालत की इस टिप्पणी से मामले की गंभीरता साफ दिखाई दी। कोर्ट ने कहा कि वह राजपाल यादव की याचिका खारिज करने के पक्ष में है, लेकिन ऐसा इसलिए नहीं कर रही क्योंकि अदालत चाहती है कि शिकायतकर्ता को उसका पैसा मिल जाए. मामले में कुल 7.5 करोड़ रुपये की राशि का विवाद है। सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को निर्देश दिया कि बकाया भुगतान हर हाल में कल तक किया जाए। अदालत ने यह भी कहा कि मामले की अगली सुनवाई परसों होगी और इसे उस दिन की कार्यसूची में सबसे पहले रखा जाएगा।
साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी एक फ़िल्म ‘अता, पता, लापता‘ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक निजी कंपनी से क़रीब पांच करोड़ रुपये का कर्ज़ लिया था। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही और यह निवेश कथित तौर पर डूब गया, जिसके कारण वह कंपनी को कर्ज़ वापस नहीं कर पाए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा पहुंची बरेली

बरेली। गाँधी-अम्बेडकर संवाद यात्रा के दूसरे चरण का आरम्भ 2 अक्टूबर को मुरादाबाद के विभिन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *