Breaking News

दिग्विजय सिंह के भाई कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित

भोपाल । कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।
कांग्रेस की घोषणाओं के लिए बनाए गए आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लक्ष्मण सिंह को निष्कासित किए जाने की प्रेस रिलीज़ जारी की गई हैं।
इसमें लिखा गया है, कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से छह वर्ष की अवधि के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। तारिक अनवर ने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद लक्ष्मण सिंह बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए कुलेंद्र शर्मा गिरफ़्तार

गोहाटी। असम के तेजपुर में भारतीय वायु सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी कुलेंद्र शर्मा को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *