Breaking News

“डीके शिवकुमार को मिली बड़ी राहत”

नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार बनाने में बडा योगदान देने वाले व हरियाण सरकार से खतरे को टालने वाले कंग्रेस नेता डीके शिव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है । सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस को खारिज कर दिया है। ये केस साल 2018 का है।

इसी केस को लेकर सितंबर 2019 में डीके शिवकुमार को ईडी ने गिरफ्तार भी किया था। ईडी ने ये मामला आयकर विभाग की शिकायत पर दर्ज किया था।

यह मामला 8.33 करोड़ रुपये का है. यह रकम आयकर विभाग के अधिकारियों को कथित तौर पर दिल्ली के उस अपार्टमेंट से मिली थी जहां शिवकुमार रुके हुए थे। हालांकि शिवकुमार का कहना है कि उनका इन पैसों से कोई लेना-देना नहीं है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

27 एवं 28 फरवरी को होगा मीन महोत्सव 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *