Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

“बारात से लौट रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा तीन की मौत”

शाहजहांपुर। अभिनय गुप्ता। बारातियों से भरी एक कार ट्रक से टकरा गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना उस समय हुई जब बाराती बारात का कार्यक्रम निपटाकर अपनी निजी कार से घर वापस लौट रहे थे।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को करंट मीडिया को बताया कि थाना कलान अंतर्गत अब्दुल्ला नगर गांव में रहने वाले लोग मोहल्ले से गई एक बारात में मदनापुर गए थे यह लोग सोमवार रात 2 वजे वापस अपने घर आ रहे थे तभी नरसूइया गांव के पास इनकी कार तेज गति से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने रामदीन (65) नेता (40) एवं रजनीश (27) को मृत घोषित कर दिया वहीं इसी हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

मीणा ने बताया की घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है वही मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) ने समस्याओं पर दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर। मो0आफाक । भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ता जिला अधिकारी के नाम नौ …