Breaking News

दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की ज़िद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

शाहजहांपुर । मो आफाक । शाहजहांपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच दो बच्चों की मां अपने प्रेम संबंध को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मामला थाना रोज़ा क्षेत्र के बरतारा गांव का बताया जा रहा है, जहां घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिवार और ग्रामीणों द्वारा समझाने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तो महिला अचानक गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रोज़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के ंबादमहिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला से पूछताछ की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच हुई इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

विधवा महिला से मारपीट, गलत काम का विरोध करने पर दी धमकी

झांसी। राशिद पठान। कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलयानी बजरिया में एक विधवा महिला के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *