Breaking News

दिल्ली में महसूस किये गये भूकंप के झटके

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में करीब 10 सेकेंड तक धरती हिलती रही। गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के बीच धरती जब कांपी तो लोग खौफ में आ गए। भूकंप के झटकों की वजह से दफ्तरों में काम कर रहे लोगों और घरों में बैठे लोगों ने भी इसे महसूस किया। भूकंप का केंद्र दिल्ली से 51 किमी. दूर हरियाणा के झज्जर में जमीन की 10 किमी. गहराई में था।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *