Breaking News

ईडी अब इलेक्शन डिपार्टमेंट बन गई है – अविनाश पांण्डेय

बस्ती । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय की उपस्थिति में तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में आज जनपद बस्ती के क्लब मैदान में कांग्रेस की ‘‘सविधान बचाओ रैली’’ आयोजित हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री सत्यनारायण पटेल, श्री प्रदीप नरवाल भी मुख्य रूप से शामिल रहे।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग विरोध की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। ईडी अब एक संवैधानिक संस्था नहीं रह गई है, भाजपा ने उसे इलेक्शन डिपार्टमेंट बना दिया है। उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने आज जनपद बस्ती के क्लब मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली में कहीं।

संविधान बचाओ रैली में भाग लेते लोग

श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा न्यायपालिका पर दबाव बनाती है, प्रशासनिक विभागों का दुरुपयोग करती है और अपनी तानाशाही रवैये से लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करती है। आज के इस दौर में लोकतंत्र को बचाने के लिए संविधान में विश्वास रखने वाला हर भारतीय इस तानाशाही निजाम का विरोध करे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की ही बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है सरकार की नीतियों में खामियां और जनता की समस्याओं और मुद्दों को उठाने का काम विपक्ष का है। दुर्भाग्य यह है कि मोदी सरकार विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है और जनता की आवाज को पूरी तरह से दबा देना चाहती है मगर यह हम होने नहीं देंगे। कांग्रेस कृत संकल्पित है संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए।
संविधान बचाओं रैली को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की रीढ़ है और एक आम भारतीय की ताकत भी। आज अगर हर नागरिक को देश में सम्मान से सिर उठाकर जीने का अधिकार मिला है तो वह सिर्फ संविधान की वजह से और यह मोदी सरकार इस संविधान को बदल देना चाहती है। हम अपने नेता जननायक श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में संविधान बचाओ रैली के माध्यम से देश के अंतिम व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचायेंगे कि यदि संविधान है तो हम हैं, यदि संविधान नहीं तो हम नही। इसलिए संविधान बचाने की लड़ाई व्यक्तिगत और पार्टी हितों से ऊपर उठकर लड़ी जानी चाहिए।
संविधान बचाओ रैली में सांसद तनुज पुनिया, विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष, केशव चन्द्र यादव, आलोक प्रसाद, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव अनिल यादव जी ने संबोधित किया।
संविधान बचाओ रैली में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, निववर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, बसंत चौधरी, निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, जयकरण वर्मा, अरशद खुर्शीद, विश्वनाथ चौधरी, अमरेन्द्र प्रताप मल्ल सहित भारी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *