Breaking News

टीबी मरीज को 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने पहुंचाया अस्पताल

हाथरस । हाथरस एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों की जान बचाने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित 108 एंबुलेंस सेवा समय पर पहुंचकर मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। संचालित निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों को समय पर पहुंचकर सीन से अस्पताल और जब डॉक्टर रिफर कर देते है तो बड़े अस्पताल ले जाकर जान बचाती है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित ईएमटी रास्ते में उसके बीपी, पल्स समेत अन्य शरीर की स्थिति की जानकारी लेकर विभागीय डाक्टरो की टीम से सुझाव लेकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाते है । बुधवार को जिले की 108 वाहन यूपी 32थ्ळ2566 पर ब्रीदिंग प्रॉब्लम का केस आया पायलट भजन लाल और ईएमटी मनोज कुमार मौके पर एम्बुलेंस लेकर पहुंच गए, मरीज हरपाल सिंह उम्र 50 साल की हालत को देखकर ईएमटी मनोज कुमार ने सीन पर ही उनका प्रारंभिक आकलन किया और एंबुलेंस में शिफ्ट कर मरीज के महत्वपूर्ण वाइटल चेक किए । रास्ते में ईएमटी ने सूझबूझ के साथ डाक्टर प्रेमचंद को मरीज के बारे में जानकारी दी । डाक्टर प्रेमचंद के द्वारा बताए गए सुझाव के माध्यम से मरीज को ऑक्सीजन दी और प्राथमिक उपचार के साथ मरीज को जे एन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया गया, जिससे मरीज की जान बची

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोगियों का इलाज कराना बहुत ही नेक काम-खालिद रशीद

लखनऊ। मानवता की बुनियाद समाज सेवा के जज्बे से हमवार होती है। खुदा पाक के …