Breaking News

किसानों ने एसडीएम को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

मलिहाबाद/लखनऊ । शहजाद अहमद खान । भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर किसानों से संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा । किसानों का मांगपत्र लेकर एसडीएम ने निस्तारण कराने का आश्वासन दिया ।


भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष तौकीर फरहत व प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने नगर पंचायत के मोहल्ला सरावा से तिरंगा यात्रा निकाली जो मिर्जागंज चौराहा होते हुए मुजासा, मोहान रोड होते हुए तहसील परिसर में जाकर समाप्त हुई । किसानों ने एसडीएम को सौंपे गए 11 सूत्रीय ज्ञापन में मांग की कि समस्त कर्ज माफ किए जाए साथ ही माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए । जीवन यापन में भारी वृद्धि को देखते हुए वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन की धनराशि बढ़ाकर 10 हजार की जाए । किसानों ने मांग की कि बिजली बिल माफ करने के साथ 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए । इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला मौर्या तहसील अध्यक्ष छेदीलाल गौतम, महामंत्री शाह आलम, ज़की अहमद ,हसीब ख़ान, इस्लाम सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …