Breaking News

किसानों का महरौनी से ललितपुर तक हल्ला बोल

ललितपुर । सूरज राजपूत । किसानों की समस्याओं, सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आज सड़कों पर गूंजा किसान संगठनों का हल्ला बोल । ओबीसी महासभा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह लोधी रंनगांव के नेतृत्व में महरौनी से ललितपुर तक निकाली गई पदयात्रा।
धरने में समाजवादी पार्टी, भीम आर्मी और कई राजनीतिक दलों के नेता और सैकड़ों किसान शामिल हुए। बीमा और राहत राशि देने की मांग के साथ ही गड्ढामुक्त सड़कों की मांग भी सरकार से की गई। किसानों ने सरकार को 12 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर मांगे नहीं पूरी की गई तो आंदोलन तक पहुंचेगा लखनऊ तक। और शहर की सड़कें होंगी जाम!
किसानों की मुख्य मांगे-
सभी किसानों को बीमा और राहत राशि
शहर और गांव की सड़कों को गड्ढामुक्त करना
लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई
सीमा पर जवान और खेत में किसान देश की रीढ़ हैं। इन्हें नज़रअंदाज़ करना देश के लिए खतरनाक होगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …