Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम बंगाल में पहले दौर की वोटिंग शुरु

कोलकता । पांच राज्यों के चुनाव में सबसे चर्चित चुनाव पश्चिम बंगाल का है जिसमें ममता बनर्जी और नरेन्द्र मोदी ने पूरी ताकत लगा रखी है । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 152 सीटों पर वोटिंग है, जो सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। इन सीटों के लिए कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं।
पहला चरण राज्य की कुल 294 सीटों में से आधी से ज़्यादा सीटों को कवर करता है। चुनाव आयोग के मुताबिक़ इस चरण में कुल मतदाताओं की संख्या 3.60 करोड़ से ज़्यादा है। इनमें क़रीब 1.85 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।
राज्य में 2.5 लाख जवानों वाली केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 2,450 कंपनियां तैनात की गई हैं। 8,000 से ज़्यादा मतदान केंद्रों को बेहद संवेदनशील माना गया है। पहला चरण राजनीतिक रूप से अहम है क्योंकि इसमें उत्तर बंगाल की सभी 54 सीटें आती हैं। यही इलाका 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की मज़बूती का कारण बना था और 2021 के विधानसभा चुनाव में भी वो टीएमसी को चुनौती दे पाई थी।
पहले फ़ेज़ की इन 152 सीटों में 2021 में बीजेपी ने 59 और टीएमसी ने 93 सीटें जीती थीं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मंत्री दानिश अंसारी ने हज-2026 यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखनऊ । अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ, हज राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी ने हज-2026 में यात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *