मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद से दलित समाज में दुख और गुस्से का माहौल था । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर दिनांक 23 अप्रैल 2026 को विधायक नगीना (पूर्व मंत्री) माननीय मनोज पारस मुरादाबाद की विधानसभा क्षेत्र ठाकुर द्वारा के अंतर्गत ग्राम नारायनपुर छगा जा रहे थे जहॉं भाजपा नेता व उसके साथ सैकड़ो उपद्रियों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़ने के साथ वहां के जाटव समाज के लोगों को बेरहमी से मारा पीटा था ।
घटना की जानकारी लेने तथा घायल लोगों से मिलने हेतु विधायक मनोज पारस अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ शामिल होने जा रहे थे । लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया ।
मनोज पारस ने कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है । पीड़ित दलित समाज की आवाज़ दबाने का प्रयास बेहद निंदनीय है, समाजवादी पार्टी हर हाल में दलित समाज के हक़ और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
Current Media