Breaking News

मध्य प्रदेश के गोंड आदिवासियों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मध्य प्रदेश के गोंड आदिवासी नेताओं ने मिलकर अपने क्षेत्र के विशेष उत्पाद भेंट किये। मध्य प्रदेश के समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव श्री गंगा सिंह बडकरे ने श्री अखिलेश यादव को विशेष आदिवासी टोपी खुमरी पेश की। इसके अलावा आदिवासी पीला गमछा और कलगी भी भेंट की गई।
श्री भूपेन्द्र मेश्राम प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा ने खूब सूरत गोंड पेंटिंग भेंट की। श्री गंगा सिंह पडकरे ग्राम सिंहपुर पोस्ट कोहका तहसील नौरोजाबाद जिला उमरिया मध्य प्रदेश निवासी है।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सूफियान कुरैशी, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. यदुवेन्द्र यादव, बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल पहलवान जी, एडवोकेट अनिकेत दीपांकर तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव मध्य प्रदेश के साथ विजय वीर यादव जी, तलवर खान भी मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …