Breaking News

नवंबर में मनाया जाएगा दुधवा महोत्सव-2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार पहली बार राज्य वन क्षेत्र में दुधवा महोत्सव-2025 का आयोजन करने जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से यह महोत्सव आगामी नवंबर माह में लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में होगा। यह महोत्सव अपने आप में अनोखा होगा, जिसमें आवासीय, सांस्कृतिक और वन्यजीव आधारित गतिविधियां शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, कि इस आयोजन में देश-विदेश से पर्यटकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।


पर्यटन मंत्री ने बताया, तीन दिवसीय दुधवा महोत्सव में पर्यटक न सिर्फ वन क्षेत्र की खूबसूरती के साथ प्रकृति का आनंद उठा सकेंगे, बल्कि थारू जनजाति की अनोखी संस्कृति, खानपान, हस्तशिल्प और जीवनशैली को भी करीब से देख-समझ पाएंगे। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना, प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और स्थानीय संस्कृति का उत्सव मनाना है।
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा दुधवा महोत्सव-2025 की थीम ईको-टूरिज्म, नेचर एंड कल्चर सेलिब्रेशन होगी। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड महोत्सव से संबंधित कार्ययोजना पर विस्तार से काम कर रहा है। उन्होंने बताया, यह महोत्सव राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को दुनिया के सामने लाने का जरिया बनेगा। दुधवा महोत्सव एक ऐसा मंच होगा, जो प्रकृति प्रेमियों, परिवारों, कलाकारों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को समग्र अनुभव प्रदान करेगा। वन्यजीव सफारी, गाइडेड टूर और जैव विविधता का अनुभव दुधवा महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एलएलबी प्रवेश के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने और छात्र से मारपीट का आरोप

झांसी। राशिद पठान । झांसी में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के विधि विभाग …