Breaking News

मोबाईल ब्रांड के शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर

मुंबई । मोबाईल ब्रांड के शौकीन लोग काफी दिनों से इस बात का इंतजार कर रहे थे कि एप्पल का रिटेल स्टोर भारत में खुल जाए । उन सभी ब्रांड के शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर मुंबई से आई । टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारत में एप्पल के पहले रिटेल स्टोर का उद्घाटन कर दिया। ये रिटेल स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जिया वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला गया है । टिम कुक ने रिटेल स्टोर का दरवाजा खोला जिसके बाद आम लोग इस स्टोर में खरीदारी कर सकेंगे। मुंबई में पहले रिटेल स्टोर के बाद भारत का दूसरा रिटेल स्टोर दिल्ली में खोला जा रहा है। एप्पल के इस रिटेल स्टोर का उद्घाटन 20 अप्रैल को होगा ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …