Breaking News

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से चौपटिया , लखनऊ में होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश बी. डी. नक़वी साहब उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुज्तबा खान, डॉ. मोहम्मद मुबश्शिर, लक्ष्मी कांत पाण्डेय जी एवं करंट मीडिया के चीफ एडिटर तारिक खान , आल इण्डिया कौमी तंज़ीम के प्रदेश अध्यक्ष तालिब अली आदि शामिल रहे।
पिछले 50 वर्षो से होली के चौपटिया के जुलूस का नेतृत्व करते आ रहे लक्ष्मी कांत पाण्डेय ने अपने भाषण में कहा कि इतने लम्बे समय से वह जुलूस निकाल रहे है उन्होने कहा कि यह जुलूस 90 प्रतिशत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से निकलता है लेकिन कभी भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई । क्षेत्र के मुस्लिमों द्वारा हमेशा जुलूस का फूलों से स्वागत किया जाता रहा है । यही वह भाईचारा है जो हमें लखनऊ में देखने को मिलता है। यहॉं के हिन्दू-मुस्लिमों ने कभी भी धर्म के अन्दर राजनीति को प्रवेश नहीं करने दिया। हयात नर्सिग होम के संचालक डा0 मुबश्शिर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी सौहार्द के लिए बहुत आवश्यक हैं । लखनऊ में गंगा-जमुनी तहज़ीब का लम्बा इतिहास है जो विभिन्न कार्यक्रमों में हमेशा दिखता है।


संस्था की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कैफ खान के नेतृत्व में महामंत्री फैसल मुजीब, उपाध्यक्ष फैज़ खान, प्रदेश अध्यक्ष वकील अहमद, प्रदेश सचिव अभय सिंह, नगर अध्यक्ष आमिर खान, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल्लाह खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली और ईद जैसे पर्व आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं, जो समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में संस्था के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने, जरूरतमंदों की सहायता एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कैफ खान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्र निर्माण,सामाजिक सद्भाव के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना सबसे बड़ी ज़रूरत -डॉ. हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *