Breaking News
जीआरपी पुलिस की गिरफ्त में शातिर बदमाश

जीआरपी पुलिस ने दबोचा शातिर बदमाश

ललितपुर। सूरज राजपूत । एडीजी रेलवे, डीआईजी रेलवे प्रयागराज के संयुक्त निर्देशन में एसपी रेलवे झांसी द्वारा चलाये जा रहे अभियान में चौकिंग, संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व गिरफ्तारी और चोरी या लूट की गयी सम्पत्ति को बरामद करने की दिशा में जीआरपी ललितपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हांसिल हुयी है। जीआरपी पुलिस ने ललितपुर रेलवे स्टेशन से एक शातिर बदमाश को धर दबोचने में सफलता हांसिल की है। रात करीब 1.55 बजे हुयी इस कार्यवाही के दौरान पकड़े गये शातिर बदमाश के पास से जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों से चोरी किये गये दो मोबाइल फोन्स भी बरामद किये हैं। पकड़े गये बदमाश का नाम महानगर झांसी के थाना ककरवई अंतर्गत रहने वाले आदित्य मिश्रा उर्फ शिब्बू महाराज पुत्र आत्माराम मिश्रा बताया गया है। जीआरपी पुलिस के अनुसार पकड़े गये आदित्य मिश्रा उर्फ शिब्बू महाराज के खिलाफ दस मामले दर्ज हैं। बदमाश को पकडऩे वाली पुलिस टीम में जीआरपी थाना उप निरीक्षक दिलीप कुमार, हे.कां. इफ्तखार अहमद, हे.कां. जमालुद्दीन व कां. हेमन्त कुमार शामिल रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …