Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

बंधकों को रिहा करने पर राज़ी हुआ हमास

दोहा । इसराइल के बचे हुए सभी बंधकों को हमास रिहा करने की शर्त पर राज़ी हो गया है। लेकिन उसने कहा है कि ग़ज़ा में शांति के लिए बनाई गई अमेरिकी योजना के कई प्रमुख बिंदुओं पर वह बातचीत करना चाहता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हमास के लिए डेडलाइन दिए जाने के कुछ देर बाद यह घोषणा हुई.। हमास की ओर से बंधकों की रिहाई की घोषणा के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, हमास की ओर से जारी हुए बयान के आधार पर मेरा मानना है कि वे स्थायी शांति के लिए तैयार हैं।
ट्रंप ने कहा, इसराइल को ग़ज़ा पर बमबारी तुरंत रोकनी चाहिए, जिससे कि हम बंधकों को सुरक्षित और जल्द बाहर निकाल सकें। बीते दिनों इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू अमेरिकी दौरे पर थे, जहां ट्रंप और नेतन्याहू के बीच अमेरिकी शांति योजना पर सहमति बनी थी। अब देखना होगा कि इसराईल क्या वाकई शांति के लिए सहमत है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …