Breaking News

IILM एकेडमी के “ज़ील 2026” का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

लखनऊ। गोमती नगर स्थित आई0आई0एल0एम0 एकेडमी आफ हायर लर्निंग के 17वें वार्षिकोत्सव “ज़ील 2026” के द्वितीय चरण का शुभारम्भ दिंनाक 20 फरवरी को संस्थान के निदेशक डॉ0 वी0 वी0 गोपाल एवं डीन डॉ. सुचिता विश्वकर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया, एवं 21 फरवरी 2026 को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय “ज़ील 2026” का समापन हो गया। ज़ील 2026 में शहर के 40 से ज्यादा स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं प्रबध्ंान संस्थानों के छात्रों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।


ज़ील 2026 के अतिंम दिन आई0आई0एल0एम0 परिसर में चारों ओर उत्साह, उल्लास एवम जश्न का माहौल था। छात्रों के जोश एवम उत्साह का हाल यह था कि प्रातः काल सेे ही आई0आई0एल0एम0 परिसर में छात्रो का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था और देखते ही देखते पूरा संस्थान परिसर छात्रो के उत्साह एवम शोर से गूजने लगा। जब जब कोई प्रतिभागी धमाकेदार प्रस्तुति देता, तो दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र अपने कदमों को थिरकने से न रोक पाते।
तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ज़ील 2026 का प्रथम चरण खेलकूद प्रतियोगिताओं पर आधारित था तथा द्वितीय चरण शैक्षिक एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं पर आधारित था। ज़ील 2026 में भाग ले रहे विभिन्न संस्थानों के छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। हर प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रर्दशन करके विजेता बनने को आतुर दिखाई पड़ रहा था।
ज़ील 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष अतिथि सुश्री अपूर्वा चौहान, मिस इंटरनेशनल दिवा इंडिया 2025, के साथ गेस्ट ऑफ ऑनर श्री अजय कुमार सिंह, वाईस प्रेसीडेन्ट, आई0आई0एल0एम0 यूनीवर्सिटी ग्रेटर नोयडा (पूर्व वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश शासन), आई0आई0एल0एम0 लखनऊ के निदेशक डॉ0 वी0 वी0 गोपाल एवं डीन डॉ0 सुचिता विश्वकर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये।


कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अतिंम दिन 20, 21 फरवरी 2026 को वर्डस्वर्थ, स्पलेस आफ कलर, फार्मस् ऑफ आर्ट एवं डान्स आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।
जील में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले। छात्रों को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहो था मानो आकाश के सितारे धरती पर उतर आये हों।
आई0आई0एल0एम0 के निदेशक डॉ0 वी0 वी0 गोपाल ने अपने समापन भाषण में जीतने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ज़ील 2026 का सफल आयोजन विभिन्न कालेजों के सहयोग तथा आई0आई0एल0एम0 के फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों के विशेष प्रयास के कारण ही सम्भव हो सका। उन्होने आगे भी ऐसे ही सहयोग की आशा की।
इस वर्ष ज़ील- 2026 के प्रायोजकों में वाडीलाल, तनिष्क, फयूजन फिट, मोनस्टर एनर्जी, ड्रिपइन, विवाह कलेक्शन, वत्स प्लस, किट्टो जंक्शन आदि प्रमुख हैं।
अंत में संयोजक डॉ0 फवाद अली खान एवं डॉ0 रीतिका अग्रवाल ने सभी प्रायोजकों, प्रतिभागी छात्रों एवम् आई0आई0एल0एम0 के छात्रों तथा अध्यापकों को उनके सराहनीय सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

अहमद हसन की राजनीतिक, और जनसेवा से जुड़ी सेवाएँ हमेशा याद रखी जाएँगी। डॉक्टर कुद्दूस हाशमी

लखनऊ। पूर्व स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री अहमद हसन की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर अहमद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *