Breaking News

पाक सेना मुख्यालय पर हमले से जुड़े केस में इमरान ख़ान दोषी करार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानममंत्री इमरान खान की मुशिकलें कम होती नहीं दिख रही है । इमरान खान पहले से ही जेल में बंद हैं अब पाकिस्तान के रावलपिंडी की आतंकवाद निरोधी अदालत ने जीएचक्यू (पाकिस्तान सेना के मुख्यालय) पर हमले से जुडे़ मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और अन्य अभियुक्तों को दोषी करार दिया है. ये घटना 9 मई, 2023 की है।
इमरान ख़ान पर अपने समर्थकों को हमला करने के लिए उकसाने के आरोप लगे थे। एटीसी के जज अमजद अली शाह ने गुरुवार को अडियाला जेल में जीएचक्यू हमले से जुडे़ केस की सुनवाई की।

इमरान ख़ान के अलावा दोषी ठहराए गए अन्य अभियुक्तों में नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष उमर अयूब, नेशनल असेंबली में पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़) के संसदीय नेता जरताज गुल और पूर्व आंतरिक मंत्री शेख़ रशीद का नाम शामिल हैं।
सुनवाई के दौरान मौजूद अडियाला जेल के एक अधिकारी ने बताया कि इमरान ख़ान को उनकी बैरक से कोर्ट रूम तक लाया गया और उनकी मौजूदगी में जज ने फ़ैसला पढ़ा। हालाँकि अभियुक्त इमरान ख़ान ने अपराध स्वीकार करने से इनकार कर दिया ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के बाद जंग बंदी की उम्मीदें धुंधली

वाशिंगटन । पूरी दुनिया इस बात के इंतज़ार में थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप …