लखनऊ। हबीब । आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना सहादतगंज में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र विक्रम (एसीपी, बाज़ारखाला) ने की। इस दौरान थाना सहादतगंज प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य सहित चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही।
बैठक में आगामी पवित्र माह रमज़ान एवं रंगों के त्योहार होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्र में होने वाले होलिका दहन, मेला एवं शोभायात्राओं के आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
’पुलिस प्रशासन ने सभी से अपील की कि त्योहारों को पारंपरिक शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे।

Current Media