Breaking News

राष्ट्रपति निक्सन को उनके व्हाइट हाउस में जाकर ललकारने वाली नेता थी इंदिरा गांधी-हनुमंत सिंह

उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई वक्ताओं ने जहां श्रीमती गांधी को त्वरित निर्णय लेने वाली नेता बताया वही समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले परिवार की खुशहाली के लिए अनेकों योजनाएं प्रारंभ कराने का कार्य किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति निक्सन को उनके व्हाइट हाउस में जाकर ललकारा था आज के परिवेश में क्या हो रहा है यह लोग अच्छी तरह से समझ पा रहे हैं। बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना जैसे अनेको साहसिक काम किया
पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह सुभाष सिंह रावेद्र सिंह अमित मौर्य बाबूराम निषाद संजीव श्रीवास्तव तन्मय श्रीवास्तव सहित तमाम कांग्रेसियों ने इंदिरा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष संगठन श्री चंद्र प्रकाश शुक्ला छुन्ना ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …