Breaking News

सूफी-संतों के दिखाए मार्ग पर चले इंसान – गोप

बाराबंकी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं देवा शरीफ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सैयद वासिक वारसी के बेटे वकास वारसी को हाजी वारिस अली शाह मसौलियम ट्रस्ट का सदस्य बनाये जाने पर चादर समर्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। गुरूवार को देर शाम देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरआत हुई। चादर पोशी के बाद क़व्वालियों का दौर शुरू हुआ। उन्होंने वकास वारसी जी को माला पहनाकर सदस्य नामित किए जाने की बधाई दी। श्री गोप ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। इंसान सूफी-संतों के दिखाए मार्ग पर चले, तो उनके रास्ते में आने वाली हर बाधा अपने आप दूर हो जाती है। इससे पूर्व दरगाह पहुंचने पर वासिक वारसी ने पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप का स्वागत किया। कार्यक्रम में गांधीवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने दरगाह हाजी वारिस अली शाह को हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करें और भाईचारे को बढ़ावा दें। देवा शरीफ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष वासिक वारसी ने बताया कि पूरा कार्यक्रम शांति और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि वे जहां भी रहें, शांति और भाईचारे का संदेश फैलाएं। साथ ही, देश की तरक्की और अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। उन्होंने उन्माद फैलाने वालों से दूर रहने की अपील भी की। इस मौके पर जौनपुर विधायक पंकज पटेल, युवा सपा नेता अविरल सिंह, सुहैल वारसी, मोहमद कय्यूम, वामिक वारसी, अजय कुमार सिंह, रंजय शर्मा, हशमत अली गुड्डू आदि कई लोग मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, कई वाहनों पर कार्रवाई

ललितपुर। सूरज सिंह । जनपद ललितपुर में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन …